अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप की संख्या 250 के पार, इसरो चेयमैन ने कही यह बड़ी बात

Space Sector: इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ (S Somnath) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में निजी क्षेत्र और स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां अंतरिक्ष से संबंधित सिर्फ एक स्टार्टअप था, वहीं 2024 तक यह संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो गई है।

Space Sector: इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ (S Somnath) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में निजी क्षेत्र और स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इनकी मदद से देश वैश्विक बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल कर सकता है।

s somnath

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल फोटो)

इसरो प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

एस सोमनाथ तिरुवनंतपुरम में केरल स्टार्टअप मिशन के कार्यक्रम 'हडल ग्लोबल 2024' में 'इसरो के विजन और भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनियों के उदय' पर कहा कि एक स्वीकृत अंतरिक्ष ताकत होने के बावजूद, वैश्विक कारोबार में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ दो प्रतिशत यानी 386 अरब अमेरिकी डॉलर है। भारत की योजना इसे 2030 तक 500 अरब डॉलर और 2047 तक 1,500 अरब डॉलर तक बढ़ाने की है।

End of Feed