श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भंग की संसद, मध्यावधि चुनाव कराने का आदेश

Sri Lanka Parliament: श्रीलंका में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा था कि वह संसद को तुरंत भंग कर देंगे और मध्यावधि चुनाव कराने का आदेश देंगे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद दिसानायके ने संसद भंग करने संबंधी राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए।

Sri Lanka Parliament: श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को संसद भंग करने की घोषणा कर दी। उन्होंने इससे संबंधी विशेष राजपत्र अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए। संसद मंगलवार मध्य रात्रि से भंग मानी जाएगी और इसके बाद चुनाव 14 नवंबर को होंगे। बता दें, श्रीलंका में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव से पहले दिसानायके ने कहा था कि वह संसद को तुरंत भंग कर देंगे और मध्यावधि चुनाव कराने का आदेश देंगे।

Anura kumara Dissanayake

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके।

इससे पहले पिछली संसद अगस्त 2020 में गठित की गई थी। इसे निर्धारित समय से 11 महीने पहले ही भंग कर दिया गया है। बता दें, दिसानायके (56) को सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय में मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। राष्ट्रपति चुनाव के बाद देश में सत्ता परिवर्तन के तहत प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के कुछ ही घंटे बाद दिसानायके का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

End of Feed