ट्रंप से नहीं डरा श्रीलंका! ईरान के 238 नाविकों को भेजा घर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच श्रीलंका ने 238 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेज दिया है, जिनमें एक युद्धपोत पर अमेरिकी हमले और दूसरे जहाज की खराबी से प्रभावित नाविक शामिल हैं। इस बीच 49 दिन बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया गया है, जिससे वैश्विक व्यापार के लिए राहत की उम्मीद है।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच श्रीलंका ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका में दो ईरानी नौसैनिक जहाजों के 238 नाविकों को स्वदेश भेज दिया गया है। इनमें से एक पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला किया था और दूसरे का इंजन फेल हो गया था। यह जानकारी यहां रक्षा अधिकारियों ने बुधवार को दी।

US IRan War

श्रीलंका ने ईरान के नाविकों को स्वदेश भेजने का किया फैसला। AI IMAGE

ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने बनाया था निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, 4 मार्च को आईरिस डेना (IRIS Dena) नामक ईरानी युद्धपोत को अमेरिकी पनडुब्बी ने निशाना बनाया था। यह जहाज भारत में हुए एक नौसैनिक अभ्यास से लौट रहा था। इस हमले में बड़ी संख्या में नाविकों की मौत हुई, जबकि कई घायल हो गए।

End of Feed