भारतीय छात्रा को मारी टक्कर, मौत का मजाक उड़ाता रहा पुलिसवाला; देखें VIDEO

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 12:15 PM IST

Viral Video: भारतीय छात्रा को टक्कर मारने के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी उसकी मौत का मजाक उड़ा रहा था। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अधिकारी को फोन कॉल पर हंसते हुए मजाक उड़ाया। ये हादसा इसी साल 23 जनवरी को हुआ था, जब छात्रा टहल रही थी।

US Indian Student Accident News: अमेरिका में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्रा की मौत के मामले में एक बॉडी कैमरा फुटेज की जांच चल रही है। इस फुटेज में छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अधिकारी को फोन कॉल पर हंसते और मजाक करते हुए देखा जा सकता है।

US, Indian Student

भारतीय छात्रा को टक्कर मारने के बाद मजाक उड़ाता रहा पुलिसवाला। (तस्वीर: Seattle Police Department)

भारतीय छात्रा को पुलिस की गाड़ी ने मार दी थी टक्कर

साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला 23 जनवरी को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थी, इसी दौरान उसे सिएटल पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। बुधवार को केआईआरओ 7 न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के वाइस प्रेसिडेंट डैनियल ऑडेरर को गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है और उन्हें गिल्ड के प्रेसिडेंट माइक सोलन के साथ एक कॉल में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं।'

End of Feed