दुनिया

Flight Struck By Bullet: उड़ान भरने के लिए तैयार था प्लेन, तभी हुआ फायर और विमान में जा घुसी बुलेट

Flight Struck By Bullet: इस सप्ताह यह दूसरी बार है जब अमेरिका में किसी विमान पर गोली चलाई गई है, इससे पहले सोमवार को फ्लोरिडा से आ रहे स्पिरिट एयरलाइंस के एक विमान पर हैती के पोर्ट-ऑ-प्रिंस में उतरते समय गोलीबारी हुई थी।

Image

साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान पर गोली चली (फाइल फोटो)

Photo : AP

Flight Struck By Bullet: सोचिए एक प्लाइट, यात्रियों से भरी हो, उड़ान भरने के लिए तैयार हो और तभी कहीं से गोली चले और सीधे फ्लाइट में आ लगे, तो क्या होगा? ऐसी ही एक घटना अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर हुई है, जहां गोली की आवाज सुनकर पहले तो किसी को समझ नहीं आया, फिर पहले तो फ्लाइट को उड़ने से रोका गया फिर सारी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से निकाला गया।

साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान पर चली गोली

शुक्रवार रात टेक्सास के डलास लव फील्ड हवाई अड्डे से उड़ान भरने से कुछ समय पहले साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान पर गोली चली। साउथवेस्ट और हवाई अड्डे के प्रवक्ताओं के अनुसार, विमान इंडियानापोलिस के लिए रवाना हुआ था, लेकिन भयावह घटना के बाद उसे गेट पर वापस लौटना पड़ा और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और विमान को सेवा से हटा दिया गया है।

कहां लगी प्लेन में गोली

साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने फॉक्स न्यूज को बताया कि साउथवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान संख्या 2494 को सुरक्षित रूप से डलास लव फील्ड टर्मिनल पर वापस लाया गया, क्योंकि उस समय विमान के दाहिने हिस्से में उड़ान डेक के ठीक नीचे गोली लगी थी, जबकि चालक दल इंडियानापोलिस के लिए प्रस्थान करने की तैयारी कर रहा था।

किसने चलाई गोली, पता नहीं

डलास पुलिस ने पुष्टि की है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई और अभी तक किसी संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article