दक्षिण कोरिया में लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही इलाके में गिराए बम; 8 लोग घायल, जांच के आदेश

South Korean Air Force: दक्षिण कोरिया के दो लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी सेना के साथ गुरुवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान एक असैन्य क्षेत्र पर गलती से आठ बम गिरा दिए जिससे आठ लोग घायल हो गए। एक वायुसेना अधिकारी ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि एक केएफ-16 के पायलट ने बमबारी स्थल के लिए गलत जानकारी डाल दी।

South Korean Air Force: दक्षिण कोरिया के दो लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी सेना के साथ गुरुवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान एक असैन्य क्षेत्र पर गलती से आठ बम गिरा दिए जिससे आठ लोग घायल हो गए। वायु सेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए एमके-82 बम 'फायरिंग रेंज' (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे असैन्य क्षति हुई।

South Korean Air Force

दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान

जांच के लिए गठित होगी समिति

वायुसेना ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और आम नागरिकों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान अमेरिकी सेना के साथ एक दिवसीय गोलाबारी अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।

End of Feed