स्पाई सैटेलाइट को लेकर आमने-सामने कोरियाई देश, द. कोरिया ने दी किम जोंग उन को चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2023, 02:08 PM IST

North Korea Spy Satellite: दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कांग होपिल ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया हमारी चेतावनी के बावजूद सैन्य जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण प्रक्षेपित करता है, तो हमारी सेना लोगों के जीवन और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

North Korea Spy Satellite: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया को उसकी जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण योजना पर आगे न बढ़ने की चेतावनी दी है और सोमवार को कहा कि सियोल एक अंतर-कोरियाई शांति समझौते को निलंबित कर सकता है तथा प्रक्षेपण के जबाव में फिर से अग्रिम क्षेत्रों में हवाई निगरानी शुरू कर सकता है।

Kim Jong Un

किम जोंग उन

बता दें, उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत में एक सैन्य जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के अपने पहले दो प्रयासों में विफल हो गया और अक्टूबर में उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का तीसरा प्रयास नहीं किया। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया उपग्रह प्रक्षेपित करने में संभवत: इसलिए देर कर रहा है क्योंकि उसे रूसी तकनीकी सहायता मिल रही है और वह आने वाले कुछ दिनों में प्रक्षेपण कर सकता है।

End of Feed