दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून गिरफ्तार, महाभियोग के बीच कोर्ट से लगा बड़ा झटका

South Korea: दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था। उन पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं। यून सुक येओल के वकीलों ने बताया कि करीब 5 घंटे तक बंद कमरे में चली सुनवाई के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीश के सामने करीब 40 मिनट तक अपनी दलील पेश की।

Yoon Suk Yeol: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को रविवार तड़के औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। यून सुक येओल देश में महाभियोग का सामना कर रहे हैं। यून सुक येओल को कुछ दिन पहले सियोल में राष्ट्रपति निवास से हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, अदालत ने इस बात पर विचार किया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी के अनुरोध को स्वीकार किया जाए या नहीं। यून सुक येओल के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक व्यापक अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था। उन पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं।

Yoon Suk Yeol

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून को महाभियोग के बीच कोर्ट से लगा बड़ा झटका

5 घंटे तक बंद कमरे में चली सुनवाई

जानकारी के अनुसार, यून सुक येओल के वकीलों ने बताया कि करीब 5 घंटे तक बंद कमरे में चली सुनवाई के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीश के सामने करीब 40 मिनट तक अपनी दलील पेश की। उनकी कानूनी टीम और भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों ने यून को हिरासत में रखे जाने और छोड़े जाने के मुद्दे पर दलीलें दीं। यून के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था। उन पर तीन दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं, जिसके कारण 1980 के दशक के अंत में देश में लोकतंत्रीकरण के बाद सबसे गंभीर राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ है।

End of Feed