दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे रूसी विमान; जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट, सियोल ने रवाना किए अपने लड़ाकू विमान

Russian Aircraft KADIZ कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्री क्षेत्र के ऊपर रूसी विमानों के दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र (KADIZ) में प्रवेश करने के बाद मंगलवार (24 नवंबर) को उल्लुंग द्वीप पर अलर्ट जारी किया गया।

South Korea Air Defense Alert: रूस के कई विमानों ने कोरियाई प्रायद्वीप एवं जापान के बीच समुद्री क्षेत्र के ऊपर दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में उड़ान भरी जिसके बाद देश के पूर्वी हिस्से में स्थित एक द्वीप पर अलर्ट जारी किया गया। दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले जारी खबरों में कहा गया था कि विमानों ने देश के संप्रभु हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन दक्षिण कोरियाई सेना ने बाद में इन खबरों में संशोधन कर कहा कि विमानों ने उसके हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।

दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे रूसी विमान; जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट, सियोल ने रवाना किए अपने लड़ाकू विमान

दक्षिण कोरिया के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे रूसी विमान; जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट, सियोल ने रवाना किए अपने लड़ाकू विमान

हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित वह क्षेत्र होता है जिसमें उड़ान भरने वाले विमानों की पहचान और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाती है। यह क्षेत्र किसी देश के संप्रभु हवाई क्षेत्र से बाहर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र तक भी फैला हो सकता है। ’ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने अपने बयान में गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय तथा स्थानीय प्रांतीय सरकार की ओर से पहले दी गई उस जानकारी में सुधार किया जिसमें कहा गया कि विदेशी विमानों ने दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और ये विमान संभवतः रूस या उत्तर कोरिया के थे।

End of Feed