Hamas Israel War Video: साउथ गाजा (South Gaza) में इजरायल (Israel) हमास में लड़ाई जारी है। IDF और हमास के आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। वहीं हमास ने Counter Attack का वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरीके से युद्ध की विभीषिका दोनों ही पक्षों को नुकसान पहुंचा रही है।
गौर हो कि मरीजों, कर्मचारियों और विस्थापित लोगों ने शनिवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल को छोड़ दिया जिससे वहां मौजूद बेहद गंभीर रूप से बीमार लोगों की देखभाल के लिये बेहद सीमित संख्या में ही स्वास्थ्यकर्मी रह गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अस्पताल पर अब इजराइली सुरक्षा बलों का नियंत्रण हैं।गाजा शहर में शिफा अस्पताल से पलायन उसी दिन हुआ जब गाजा पट्टी में इंटरनेट और फोन सेवा बहाल की गई। दूरसंचार सेवाओं के ठप होने की वजह से संयुक्त राष्ट्र महत्वपूर्ण मानवीय सहायता वितरण बंद करने के लिए मजबूर हो गया था क्योंकि वह राहत सामग्री के काफिलों का समन्वय करने में असमर्थ था।
सैनिकों ने गाजा शहर के पश्चिम में अभियान पूरा कर लिया है
अरबी भाषा में एक सोशल मीडिया पोस्ट में सैन्य चेतावनी के साथ इजराइल ने गाजा शहर में अपने आक्रमण का विस्तार करते हुए पूर्व और उत्तर के निकटवर्ती इलाकों में रहने वालों तथा जबालिया के शहरी शरणार्थी शिविर के लोगों को उनकी सुरक्षा के लिये इलाका छोड़ने को कहा। इसमें कहा गया है कि उन्हें निकलने का मौका देने के लिए सैन्य गतिविधियों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा था कि सैनिकों ने गाजा शहर के पश्चिम में अभियान पूरा कर लिया है।
गाजा पट्टी के दक्षिण में भी हमले जारी रहे
गाजा पट्टी के दक्षिण में भी हमले जारी रहे, जहां इजराइली हवाई हमले में खान यूनिस शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय इमारत पर हमला किया गया, जिसमें कम से कम 26 फलस्तीनियों की मौत हो गई। जिस अस्पताल में शव ले जाए गए थे वहां के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
इजराइल की सेना हमास कमांड सेंटर का पता लगाने के लिए शिफा अस्पताल में तलाशी ले रही है। इजराइली सेना का आरोप है कि यह कमांड सेंटर इमारत के नीचे स्थित है।
