दुनिया

गजब पाकिस्तान: रक्षा सचिव को जज ने लगाई फटकार, तो पद से हटाए गए न्यायाधीश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 06:30 PM IST

Pakistan News: रावलपिंडी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत वारिस अली को शनिवार को उनके पद से हटा दिया गया और उन्हें विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) घोषित करने के बाद लाहौर भेज दिया गया।

Image

पद से हटाए गए पाकिस्तान न्यायाधीश

Photo : BCCL

Pakistan News: पाकिस्तान से एक और अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां के पंजाब प्रांत में नियुक्त एक जिला न्यायाधीश को देश के रक्षा सचिव एवं सेना के पूर्व जनरल हमूदुज जमान को कथित तौर पर अदालत के आदेश का पालन करने में विफल रहने पर फटकार लगाने के चलते पद से हटा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, रावलपिंडी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत वारिस अली को शनिवार को उनके पद से हटा दिया गया और उन्हें विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) घोषित करने के बाद लाहौर भेज दिया गया। ऐसा तब हुआ है जब उन्होंने देश के रक्षा सचिव को एक मामले में कड़ी फटकार लगाई थी।

क्या है मामला?

लाहौर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार शेख खालिद बशीर द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, माननीय मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों ने रावलपिंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वारिस अली को जनहित में तत्काल प्रभाव से सत्र न्यायालय, लाहौर में ओएसडी के रूप में तैनात किया है। उच्च न्यायालय ने रक्षा सचिव सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हमूदुज जमान को फटकार लगाये जाने के एक दिन बाद अली के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article