ट्रंप का एक और यू-टर्न, स्मार्टफोन, लैपटॉप, चिप को टैरिफ की लिस्ट से किया बाहर, अधिकतर उत्पाद चीन से होते हैं इंपोर्ट

प ने अमेरिका के साथ व्यापार असंतुलन का आरोप लगाते हुए देशों पर व्यापक टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, 9 अप्रैल को शुल्क लगाने के बमुश्किल 13 घंटे बाद ही उन्होंने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों के लिए 90 दिनों की अवधि के लिए शुल्क निलंबित कर दिया।

Trump's Reciprocal Tariffs: चीनी उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक और यू-टर्न लिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और सेमीकंडक्टर चिप्स सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को जवाबी शुल्क से छूट दी जाएगी। इनमें से अधिकांश उत्पाद चीन से आयात किए जाते हैं। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के एक नोटिस के अनुसार, चीन पर लगाए गए मौजूदा 145 प्रतिशत टैरिफ या दूसरे देशों पर लगाए गए 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ के तहत इन उत्पादों पर नया टैरिफ लागू नहीं होगा।

Trump tarrif

ट्रंप ने टैरिफ पर दी छूट

इन बड़ी कंपनियों को होगा फायदा

शुक्रवार को जारी किए गए नोटिस के अनुसार, छूट उन उत्पादों पर लागू होगी है जो 5 अप्रैल से पहले अमेरिका पहुंचे हैं या गोदामों से हटा दिए गए हैं। यह घोषणा एप्पल, सैमसंग और एनवीडिया जैसी चिपमेकर जैसी कंपनियों को लाभ पहुंचाएगी। टेक दिग्गजों ने चिंता जताई थी कि इन उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने से गैजेट्स की कीमत आसमान छू सकती है। हालांकि, नोटिस में ट्रंप प्रशासन के इस कदम के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

End of Feed