Plane Crash: न्यूयॉर्क में विमान हादसे में पंजाब मूल की सर्जन, पति और दो बच्चों सहित 6 की मौत

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के जांचकर्ता अल्बर्ट निक्सन ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विमान मित्सुबिशी एमयू2बी ने न्यूयॉर्क शहर के उपनगर वेस्टचेस्टर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कोलंबिया काउंटी एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था।

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में पंजाब मूल की एक सर्जन, उनके पति और दो बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दसा शनिवार को, कोलंबिया काउंटी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले हुआ।सर्जन की पहचान डॉ. जॉय सैनी के रूप में हुई है, जो एक यूरोगाइनोकॉलेजिस्ट और महिला पेल्विक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन थीं। उनके साथ पति माइकल ग्रॉफ, बेटी करेना ग्रॉफ, बेटे जैरेड ग्रॉफ और उनके-उनके साथी जेम्स सैंटोरो व अलेक्सिया कुइयुतास डुआर्ते भी विमान में सवार थे। विमान के पायलट सर्जन के पति थे।

New York Plane Crash

न्यूयॉर्क में विमान हादसा

उन्होंने कहा कि पायलट पहली लैंडिंग मिस कर गया और दूसरी कोशिश के लिए अनुमति मांगी। लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को असामान्य रूप से नीची उड़ान पर पाया और अलर्ट भेजने की कोशिश की, पर पायलट जवाब नहीं दे सका। विमान हवाई अड्डे से करीब 10 मील दूर, मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

End of Feed