दुनिया

Pakistan Politics: शहबाज होंगे पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम, नवाज शरीफ ने किया नामित

Pakistan Politics: शहबाज शरीफ एक बार फिर आर्थिक बदहाली से परेशान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते है। तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली पीएमएल-एन पार्टी के संसदीय दल ने को उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ को औपचारिक रूप से नामित किया है।

Image

शहबाज होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

Pakistan Politics: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सचिवालय ने देश के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को रविवार को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जायेगी। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है।

शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए किया गया नामित

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। जबकि उमर अयूब खान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन मिला है।

बता दें कि पीएमएल ने ने तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के नेतृत्व में भी अपना पूरा भरोसा जताया। गौरलतब है कि राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के इंकार के बाद निवर्तमान नेशनल असेंबली अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने गुरुवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया था। इससे पहले राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने असेंबली का सत्र बुलाने से इनकार कर दिया था। उनका विचार था कि संसद पूरी नहीं हुई है, क्योंकि पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पीटीआई-एसआईसी के विलय के बाद सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) को आरक्षित सीटों के आवंटन पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बता दें कि इमरान खान की पीटीआई समर्थित निर्दलीय सबसे बड़ी संख्या में विजेता बनकर उभरी हैं, उसके बाद पीएमएल-एन और पीपीपी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article