बीजिंग में जिनपिंग से मिले शहबाज, दोनों देशों ने एक-दूसरे की 'अटूट मित्रता' को सराहा

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शरीफ ने अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता के लिए चीन के समर्थन की सराहना की और कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर राष्ट्रपति चिनफिंग द्वारा दिये गये चार प्रस्ताव शांति हासिल करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। चिनफिंग ने चीन और पाकिस्तान के बीच ‘अटूट’ मित्रता की प्रशंसा की और कहा कि पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। ‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में हुई बैठक के दौरान, शी चिनफिंग ने शहबाज को ‘पुराना मित्र’ बताया और कहा कि दोनों देशों ने दशकों से एक-दूसरे को समझा, भरोसा किया और समर्थन दिया है जिससे उनके बीच ‘अटूट मित्रता’ बनी है।

xi jinping

चीन के राष्ट्रपति से मिलते शहबाज शरीफ।

आसिम मुनीर भी थे साथ

चिनफिंग ने शहबाज से कहा, ‘चीन पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने में मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पहल के लिए पाकिस्तान की सराहना करता है।’ शहबाज के साथ पाकिस्तान के रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी थे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार शरीफ ने अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता के लिए चीन के समर्थन की सराहना की और कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर राष्ट्रपति चिनफिंग द्वारा दिये गये चार प्रस्ताव शांति हासिल करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

End of Feed