दुनिया

7 अक्टूबर 'नरसंहार' के मास्टरमाइंड को इजराइल ने किया ढेर, गाजा में छिपा था हमास का नया कमांडर

आदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में हुए 'नरसंहार' की साजिश रचने वालों में से एक था। X पर इजराइल के पीएमओ की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज से निर्देश मिलने के बाद आईडीएफ ने यह कार्रवाई की।

Image

गाजा में इजराइल की कार्रवाई।

Photo : ANI

Hamas military leader Muhammed Odeh: इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमास की सैन्य इकाई के नए कमांडर मोहम्मद आदेह को गाजा में ढेर कर दिया है। आदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में हुए 'नरसंहार' की साजिश रचने वालों में से एक था। X पर इजराइल के पीएमओ की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज से निर्देश मिलने के बाद आईडीएफ ने यह कार्रवाई की।

दो साल से अधिक समय से संघर्ष जारी

इजराइल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह हमला हमास की सैन्य शाखा के नए प्रमुख को निशाना बनाकर किया गया।

उन्होंने हमास की सैन्य शाखा के नए प्रमुख की पहचान मोहम्मद ओडेह के रूप में की और उसे सात अक्टूबर 2023 के हमलों का 'एक प्रमुख सूत्रधार' बताया। इस हमले के बाद से इजराइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है।

ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर हमला

इजराइल द्वारा हालिया हमला उस घटना के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुआ, जब इजराइल ने हमास की सैन्य शाखा के पूर्व प्रमुख इज अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया था। हमास की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मृतकों के शव गाजा के शिफा अस्पताल में रखे गए हैं।

यह हमला ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर हुआ, जिससे गाजा में त्योहार का माहौल और भी फीका पड़ गया। अधिकतर लोग पहले ही बेघर हो चुके हैं और तंबुओं या अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर में इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद भी स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है। युद्धविराम लागू होने के बाद से इजराइली हमलों में 880 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इजराइल का हमला लेबनान में भी जारी है। मंगलवार को आईडीएफ ने लेबनान के बेक्का घाटी में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article