चिली में नौसेना अधिकारी ने ढाया कहर, बाजार में घुसाई कार, कई लोगों की मौत

नौसेना ने कहा, इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। नौसेना ने आगे कहा कि वह दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

Several People Killed in Chile: चिली नौसेना के एक अवकाश प्राप्त कर्मचारी ने रविवार को तटीय शहर वीना डेल मार के एक बाजार में कहर मचा दिया। इस पूर्व नेवी कर्मचारी ने अपना तेज रफ्तार निजी वाहन एक खुले बाजार में घुसा दिया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। नौसेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आवासीय सुरक्षा कैमरे के फुटेज में कार के स्टॉल में घुसने का दृश्य कैद हुआ है, जबकि एक अन्य वीडियो में ड्राइवर को पास की पुलिस कार में ले जाते हुए दिखाया गया है, और गुस्से में भरे राहगीर चिल्लाते हुए उसके पीछे भाग रहे हैं।

chile car crash

चिली में पूर्व नेवी अफसर ने बाजार में कार घुसाई

कई लोगों की मौत, कई घायल

नौसेना ने कहा, इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नौसेना ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। नौसेना के बयान में मृतकों की सटीक संख्या नहीं बताई गई, लेकिन स्थानीय मीडिया ने कम से कम छह मौतों की सूचना दी है। वीना डेल मार के पुलिस प्रमुख कर्नल जॉर्ज गुएटा ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर का कहना है कि उसे कुछ भी याद नहीं है और घटना का कारण अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

End of Feed