दुनिया

Pakistan: गुटीय हिंसा से दहला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, 18 की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद!

Pakistan Violence: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुटीय हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई।

Image

पाकिस्तान हिंसा

Photo : iStock

Pakistan Violence: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुटीय हिंसा में पिछले 24 घंटे में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में बृहस्पतिवार को यात्री वैन पर हुए हमले के बाद अलीजई और बागन कबाइलियों के बीच हिंसा भड़क गई। यात्री वैन पर हुए हमले में 47 लोग मारे गए थे। बलिशखेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबल में भी गोलीबारी जारी है।

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कबाइली समुदायों के लोग एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। हिंसा में अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 30 घायल हुए हैं। मीडिया सूत्रों ने हिंसा में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। हिंसा में घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया जिसके बाद विभिन्न गांवों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

शैक्षणिक संस्थान बंद

हालात बिगड़ते देख जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार के लिए बंद कर दिए गए जिसकी पुष्टि ‘प्राइवेट एजुकेशन नेटवर्क’ के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने की। बृहस्पतिवार को बागन, मंदुरी और ओछाट में 50 से अधिक वाहनों पर गोलीबारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मृतक शिया समुदाय से थे।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article