दुनिया

ईरानी मिसाइल से रिहायशी इमारत के उड़े परखच्चे, आगबबूला हुआ इजरायल! एक महिला ने तोड़ा दम; 27 लोग घायल

Israel-Iran War: इजरायल पर ईरानी हमलों के चलते कम से कम 27 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। इससे पहले, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमले किए थे। तेहरान सहित कई बड़े शहरों में धमाकों की खबरें सामने आईं।

Image

ईरानी मिसाइल से रिहायशी इमारत के उड़े परखच्चे

Photo : AP

Israel-Iran War: इजरायल पर ईरानी हमलों के चलते कम से कम 27 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, मिसाइल तटीय शहर में एक रिहायशी इमारत पर जा गिरी, जिसकी वजह से भवन क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के इलाके भी प्रभावित हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि पैरामेडिक्स ने मौके पर ही एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। इससे पहले, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमले किए थे। तेहरान सहित कई बड़े शहरों में धमाकों की खबरें सामने आईं। ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि इन हमलों में सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई और उनके शीर्ष सुरक्षा सलाहकार भी मारे गए।

40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले, द टाइम्स ऑफ इजरायल ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से बताया था कि खामेनेई की बेटी, पोता/पोती, बहू और दामाद भी इजरायली हमले में मारे गए।

इजरायल सरकार के पूर्व प्रवक्ता एलोन ए लेवी (Eylon A Levy) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''ईरानी महिलाएं बिना सिर ढके सड़कों पर नाच रही हैं, जब उन्हें पता चला कि इजरायल ने तानाशाह खामेनेई को मार गिराया है।''

सरकारी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार की भी मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी 'आईआरएनए' ने मेजर जनरल मोहम्मद पकपोर की मौत की घोषणा की, जिन्होंने पिछले साल जून में 12 दिन के युद्ध के दौरान इजराइल द्वारा गार्ड के पूर्व कमांडर की हत्या के बाद इस बल के शीर्ष कमांडर का पद संभाला था।

आईआरएनए के अनुसार, अली शमखानी भी हमले में मारे गए। वह लंबे समय से ईरान के सुरक्षा तंत्र में एक प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्ति रहे थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article