दुनिया

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बरसाईं गोलियां; स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा- 15 लोगों की मौत, 80 अन्य घायल

Israel Lebanon Tension: इजरायल ने रविवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य घायल हैं। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली सेना ने एक दिन पहले रोडब्लॉक्स को तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें कम से कम 11 की मौत हो गई।

Image

इजरायल लेबनान तनाव

Photo : AP

Israel Lebanon Tension: इजरायल ने रविवार को लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य घायल हैं। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली सेना ने एक दिन पहले रोडब्लॉक्स को तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। जिसमें कम से कम 15 की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

इजरायल हिजबुल्लाह के बीच नवंबर के अंत में युद्धविराम समझौता हुआ था जिसके तहत इजरायल दक्षिणी लेबनान से 60 दिनों के भीतर अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने की स्थिति में प्रदर्शनकारियों ने सीमा क्षेत्र के कई गांवों में दाखिल होने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में हिजबुल्लाह के झंडे लिए थे।

इजरायल ने क्या कुछ कहा?

इजरायल अभी उस इलाके से जाने की मनोस्थिति में नहीं है। इजरायल का कहना है कि उसे और अधिक समय तक वहां डटे रहने की जरूरत है, क्योंकि हिजबुल्लाह क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति फिर से स्थापित न कर सके, इसके लिए दक्षिणी लेबनान के सभी क्षेत्रों में लेबनानी सेना की तैनाती नहीं हुई है।

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने रविवार को दक्षिणी लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए एक बयान में कहा कि लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता खतरे में है। इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लेबनानी सेना पर भरोसा रखने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article