दुनिया

अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में 'आतंकवादी हमला' या रफ्तार का कहर? 10 लोगों की मौत; अन्य 30 घायल

US Road Accident: अमेरिका में न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है। नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।

Image

न्यू ओर्लियंस रोड एक्सीडेंट

Photo : AP

US Road Accident: अमेरिका में न्यू ओर्लियंस कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। यह जानकारी शहर की आपातकालीन तैयारी एजेंसी नोला रेडी ने दी। न्यू ओर्लियंस के मेयर ने कहा कि नए साल के दिन भीड़ में कार घुसने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की घटना 'आतंकवादी हमला' है।

मारा गया संदिग्ध

न्यू ओर्लियंस में लोगों को कार से कुचलने और गोलीबारी करने का संदिग्ध पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। कुछ अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे जांच का विवरण देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है। नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। इसने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कब हुआ सड़क हादसा

यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article