दुनिया

दुखी कर रहे Boat Accident, ग्रीस के रोड्स द्वीप के पास नाव पलटने से 8 की मौत; 18 का सफल रेस्क्यू

Greek Boat Accident: ग्रीस के रोड्स द्वीप के पास शुक्रवार को एक बड़ी नाव दुर्घटना हुई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 18 लोगों को बचा लिया गया है।

Image

ग्रीस में पलटी नाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Greek Boat Accident: ग्रीस के रोड्स द्वीप के पास शुक्रवार को एक बड़ी नाव दुर्घटना हुई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 18 लोगों को बचा लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, यूनान के तट रक्षक बल ने बताया कि प्रवासियों को ले जा रही स्पीडबोट के रोड्स द्वीप के निकट पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई, 18 को बचा लिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यूनान के तट रक्षक बल ने नाव पलटने की जानकारी मिलने के तत्काल बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अबतक 18 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि नाव में कुल कितने प्रवासी मौजूद थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष ग्रीस में अवैध रूप से यात्रा करने वाले प्रवासियों की संख्या 60,000 से अधिक होने की संभावना है, जिनमें सबसे बड़ी संख्या सीरियाई लोगों की होगी। इसके बाद अफगान, मिस्र, इरीट्रिया और फिलिस्तीनी भी शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article