दुनिया

चीन में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल​ ढहने से 12 श्रमिकों की मौत; 4 अन्य लापता

China Bridge Collapse: चीन में शुक्रवार को एक प्रमुख नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। शुक्रवार देर रात लगभग तीन बजे उत्तर-पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में एक पुल पर 16 मजदूर काम कर रहे थे, तभी एक स्टील केबल टूट गई, जिससे वे (मजदूर) नदी में गिर गए।

Image

चीन में निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहा (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

China Bridge Collapse: चीन में शुक्रवार को एक प्रमुख नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने से कम से कम 12 श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की ओर से जारी तस्वीर में पुल के घुमावदार नीले मेहराब का एक बड़ा हिस्सा गायब दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में पुल का एक मुड़ा हुआ हिस्सा नीचे पीली नदी में लटका हुआ नजर आ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

शिन्हुआ के अनुसार, शुक्रवार देर रात लगभग तीन बजे उत्तर-पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में एक पुल पर 16 मजदूर काम कर रहे थे, तभी एक स्टील केबल टूट गई, जिससे वे (मजदूर) नदी में गिर गए। शिन्हुआ के मुताबिक, नावों, हेलीकॉप्टर और रोबोट की मदद से लापता श्रमिकों की तलाश की जा रही है। अंग्रेजी भाषा के ‘चाइना डेली’ अखबार के अनुसार, यह पुल 1.6 किलोमीटर लंबा है और नदी की सतह से 55 मीटर ऊपर है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article