हिज्बुल्ला को एक और बड़ा झटका, एंटी टैंक इकाई के कमांडर मो. बशीर को IDF ने मार गिराया

आईडीएफ ने अपने पोस्ट में कहा, 'समाप्त किया गया, हसन मोहम्मद बशीर, जो हाजिर क्षेत्र में हिज्बुल्ला की एंटी-टैंक इकाई के एक वरिष्ठ कमांडर थे। बशीर ने आईडीएफ (IDF) के सैनिकों और इजराइली नागरिकों के खिलाफ सैकड़ों आतंकी हमलों को अंजाम दिया था।

IDF News: इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गुरुवार को कहा उसने हिज्बुल्ला के सीनियर कमांडर हसन मोहम्मद बशीर को मार गिराया है। बशीर एंटी-टैंक इकाई का प्रमुख था जिसे आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए अभियान में खत्म कर दिया गया। X पर अपने एक पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि आईडीएफ और इजरायली नागरिकों के खिलाफ हमलों की साजिश रचने में बशीर शामिल था। आईडीएफ ने कहा कि हाल के दिनों में वह दक्षिणी लेबनान में लिटानी नदी के उत्तर में हिज्बुल्ला के एंटी-टैंक यूनिट के साथ नजदीकी से जुड़ा था।

hizbullah

लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर जारी है IDF का हमला।

सैकड़ों आतंकी हमलों को अंजाम दिया था-IDF

आईडीएफ ने अपने पोस्ट में कहा, 'समाप्त किया गया, हसन मोहम्मद बशीर, जो हाजिर क्षेत्र में हिज्बुल्ला की एंटी-टैंक इकाई के एक वरिष्ठ कमांडर थे। बशीर ने आईडीएफ (IDF) के सैनिकों और इजराइली नागरिकों के खिलाफ सैकड़ों आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। वह कई आतंकी सेल्स का नेतृत्व करता था और हाल ही में वह लितानी नदी के उत्तर में एंटी-टैंक नेटवर्क में शामिल होने लगा था।' इससे पहले दिन में, आईडीएफ ने पुष्टि की कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना के शीर्ष नेतृत्व को मार गिराया गया है, जिसमें उसके कमांडर और खुफिया विभाग के प्रमुख शामिल हैं।

End of Feed