जावा सागर में 240 यात्रियों को ले जा रहा इंडोनेशियाई जहाज लापता; बड़ा तलाशी अभियान शुरू

दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजरमासिन स्थित खोज और बचाव कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' (Virgo Transport 8) नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजरमासिन की ओर जा रहा था।

Indonesia News: इंडोनेशिया के जावा सागर (Java Sea) में रविवार सुबह एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन जा रहा एक यात्री जहाज 240 लोगों के साथ अचानक लापता हो गया, जिसके बाद देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी (Basarnas) ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ship sinking

इंडोनेशिया में जहाज लापता (File photo)

सुराबाया से बंजरमासिन के लिए निकला था जहाज

End of Feed