तो क्या डूब जाएंगे मुंबई, शंघाई, लंदन, न्यूयॉर्क जैसे शहर, बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, चीन और भारत भी जोखिम में!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 08:24 PM IST

Sea level is rising: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरस ने कहा, छोटे द्वीपीय विकासशील देशों और दुनियाभर के अन्य निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए समुद्र के जलस्तर में वृद्धि परेशानी का विषय है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. UN महासचिव ने कहा कि पृथ्वी के 'ग्लोबल वार्मिंग' की ऐसी राह पर आगे बढ़ने की आशंका
  2. अगर तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है तो समुद्र का स्तर दोगुना हो सकता है
  3. 'किसी भी परिदृश्य में बांग्लादेश, चीन, भारत और नीदरलैंड जैसे देश जोखिम में हैं'

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस (UN Secretary) ने मंगलवार को सचेत किया कि यदि ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) को 'चमत्कारिक रूप से' 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित कर भी लिया जाए, तो भी समुद्र का जलस्तर (Sea level is rising) काफी बढ़ेगा और बांग्लादेश, चीन एवं भारत (China and India) जैसे देशों के लिये यह खतरे की बात है।

Sea level is rising

UN महासचिव ने कहा कि पृथ्वी के 'ग्लोबल वार्मिंग' की ऐसी राह पर आगे बढ़ने की आशंका

गुतारेस ने कहा कि पृथ्वी के 'ग्लोबल वार्मिंग' की ऐसी राह पर आगे बढ़ने की आशंका है, जहां समुद्रों का जलस्तर बढ़ने का मतलब कई देशों के लिए अस्तित्व का संकट होगा।

End of Feed