दुनिया

Video: स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी विजेता भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने भगवद गीता के श्लोक का किया पाठ

Bruhat Soma Recite Bhagavad Gita: स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी विजेता भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने भगवद गीता के श्लोक का बहुत सुंदर तरीके से पाठ किया है जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2024 विजेता ब्रुहत सोमा

Photo : ANI

2024 Scripps National Spelling Bee Winner Video: स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2024 के विजेता, सातवीं कक्षा के भारतीय-अमेरिकी छात्र ब्रुहट सोमा ने भगवद गीता के श्लोक का पाठ किया। ब्रुहट सोमा ने कहा कि '...मैंने धीरे-धीरे भगवद गीता को याद करना शुरू किया, फिर मैंने थोड़ी और स्पेलिंग करना शुरू किया, लेकिन अब मैं भगवद गीता को पूरा करना जारी रखूंगा... मैं (ईश्वरीय शक्ति में) विश्वास करता हूं क्योंकि भगवान कई चीजें घटित करते हैं।'

गौर हो कि हाल ही में सातवीं कक्षा के छात्र ब्रुहट सोमा ने दूसरे रनर अप टेक्सास के 12 वर्षीय फैजान जकी के खिलाफ 90 सेकंड की सही स्पेलिंग बताकर यूएस नेशनल स्पेलिंग बी चैंपियन का खिताब, स्क्रिप्स कप ट्रॉफी और 50,000 अमेरिकी डॉलर का चेक जीता था।

12 वर्षीय ब्रूहट ने टाईब्रेकर में 29 शब्दों की सही स्पेलिंग की और जकी को नौ से हराकर गुरुवार रात खिताब जीता। उनका विजयी शब्द था 'एबसील', जिसका अर्थ है 'ऊपर एक प्रक्षेपण पर रस्सी के माध्यम से पर्वतारोहण में उतरना।'

सातवीं कक्षा के छात्र ब्रुहट सोमा यह खिताब जीतने वाले 28वें भारतीय-अमेरिकी हैं

वह यह खिताब जीतने वाले 28वें भारतीय-अमेरिकी हैं 12 वर्षीय इस किशोर ने गुरुवार रात को 7 फाइनलिस्टों सहित 228 अन्य प्रतियोगियों को हराया गौर हो कि स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विश्व भर से 11 मिलियन प्रतिभागियों ने भाग लिया था, तथा सोमा सर्वाधिक आत्मविश्वासी फाइनलिस्टों में से एक बनकर उभरे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article