SCO Summit: पाकिस्तान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी को खास न्योता भेजा है। ऐसे में ये सवाल है कि क्या पीएम मोदी भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का दौरा करेंगे? जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एससीओ (SCO) बैठक की मेजबानी कर रहा है। बता दे, इस बैठक की मेजबानी सभी सदस्य देश बारी-बारी से करते हैं। इस बार इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान को मिली है। ऐसे में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। इस बैठक में चीन समेत कई अन्य देश के नेता शामिल होंगे। फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जैसे चल रहे हैं उसमें ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी पाकिस्तान जाते है या नहीं।
पीएम मोदी को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा न्योता
कजाकिस्तान में हुई बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी एससीओ की राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में हमेशा शामिल होते रहे हैं लेकिन कजाकिस्तान में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे। पीएम मोदी की जगह इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर हमेशा शामिल हुए है। एससीओ एकमात्र बहुपक्षीय संगठन है, जिसमें भारत-पाकिस्तान साथ काम करते हैं। दोनों देश इसके पूर्ण सदस्य हैं।
जानिए क्या है शंघाई सहयोग संगठन ?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना 15 जून 2001 में हुई थी। शुरुआत में इसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल थे। 2001 में इस संगठन में उज्बेकिस्तान को शामिल किया गया। भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO के सदस्य बने और ईरान ने पिछले साल 2023 में इसकी सदस्यता ली थी। 2024 के समिट में बेलारूस के शामिल होने के बाद इसके सदस्य देशों की संख्या अब 10 हो गई है।
