दुनिया

Bangladesh Crisis: माहभर बाद ढाका में फिर शुरू हुई मेट्रो की सेवाएं; दो स्टेशनों पर अभी लगा रहेगा ताला

Bangladesh Metro: बांग्लादेश में एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। हालांकि, दो स्टेशनों को अभी भी बंद रखा गया है। ढाका उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रविवार को अपने कार्यालय जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया और सेवा की बहाली होने से उनके जैसे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

Image

ढाका मेट्रो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश के हालात अभी ठीक नहीं।
  • ढाका मेट्रो के बंद रहेंगे दो स्टेशन।
  • भारी जाम के बीच लोगों ने ली राहत की सांस।

Bangladesh Metro: बांग्लादेश में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यात्रियों के लिए बंद रहने के एक महीने बाद रविवार को ढाका मेट्रो ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दो स्टेशन (मीरपुर 10 और काजीपाड़ा) बंद रहेंगे।

भारी जाम से मिलेगा छुटकारा

मेट्रो सेवा बहाली से छात्रों और कार्यालय जाने वालों लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोजाना ढाका के भारी यातायात जाम से गुजरना पड़ता था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सुबह करीब सात बजे मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हुईं।

तोड़फोड़ के बाद बंद हुई थी सेवाएं

जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मीरपुर-10 और काजीपाड़ा स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई थी। जुलाई के तीसरे सप्ताह में ढाका मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए बंद कर दी गई थीं। अंतरिम सरकार में सड़क परिवहन मामलों के सलाहकार मोहम्मद फौजुल कबीर खान ने कहा, ‘‘हम मेट्रो रेल के बुनियादी ढांचे को किसी भी तरह की तोड़फोड़ की घटना से बचाने के लिए सुरक्षा और मजबूत करने की योजना बना रहे हैं।’’

खान ने कहा कि अंतरिम सरकार सेवा में किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए मेट्रो रेल संचालन को एक आवश्यक सेवा घोषित करने की भी योजना बना रही है। उन्होंने मेट्रो में अगरगोन स्टेशन से बांग्लादेश सचिवालय तक यात्रा भी की।

ढाका उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि उन्होंने रविवार को अपने कार्यालय जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल किया और सेवा की बहाली होने से उनके जैसे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article