दुनिया

Pakistan: क्या पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी ? शहबाज शरीफ ने SCO मीटिंग के लिए भेजा खास न्योता

SCO Summit: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को SCO बैठक के लिए निमंत्रण भेजा है। पीएम मोदी के अलावा इस बैठक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दूसरे नेताओं को भी न्यौता भेजा गया है।

Image

पीएम मोदी को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा न्योता

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को होगा SCO समिट
  • पाकिस्तान ने पीएम मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने का भेजा न्योता
  • पाकिस्तान इस साल कर रहा इस सम्मेलन की मेजबानी

SCO Summit: पाकिस्तान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी को खास न्योता भेजा है। ऐसे में ये सवाल है कि क्या पीएम मोदी भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का दौरा करेंगे? जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एससीओ (SCO) बैठक की मेजबानी कर रहा है। बता दे, इस बैठक की मेजबानी सभी सदस्य देश बारी-बारी से करते हैं। इस बार इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान को मिली है। ऐसे में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है। इस बैठक में चीन समेत कई अन्य देश के नेता शामिल होंगे। फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जैसे चल रहे हैं उसमें ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी पाकिस्तान जाते है या नहीं।

कजाकिस्तान में हुई बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे पीएम मोदी

बता दें, पीएम मोदी एससीओ की राष्ट्र प्रमुखों की बैठक में हमेशा शामिल होते रहे हैं लेकिन कजाकिस्तान में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे। पीएम मोदी की जगह इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर हमेशा शामिल हुए है। एससीओ एकमात्र बहुपक्षीय संगठन है, जिसमें भारत-पाकिस्तान साथ काम करते हैं। दोनों देश इसके पूर्ण सदस्य हैं।

जानिए क्या है शंघाई सहयोग संगठन ?

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना 15 जून 2001 में हुई थी। शुरुआत में इसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल थे। 2001 में इस संगठन में उज्बेकिस्तान को शामिल किया गया। भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO के सदस्य बने और ईरान ने पिछले साल 2023 में इसकी सदस्यता ली थी। 2024 के समिट में बेलारूस के शामिल होने के बाद इसके सदस्य देशों की संख्या अब 10 हो गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article