मक्का की एक मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' के मामले में 2 बांग्लादेशियों को सऊदी अरब ने दिया मृत्युदंड

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, दोनों को अदालत ने दोषी ठहराया था और अंतिम फैसला व शाही आदेश के बाद 14 अक्टूबर 2026 को सजा पर अमल किया गया।

सऊदी अरब ने मक्का क्षेत्र की एक मस्जिद में कथित ‘अनैतिक कृत्य’ के मामले में दोषी ठहराए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों को 14 अक्टूबर 2026 को मृत्युदंड दिया। सऊदी गृह मंत्रालय के मुताबिक अदालत का फैसला अंतिम होने और शाही आदेश जारी होने के बाद सजा पर अमल किया गया।

Hanging

प्रतीकात्मक फोटो

इन पर पवित्र शहर मक्का की एक मस्जिद के अंदर 'अनैतिक कार्य' करने का आरोप था। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने इन कथित कार्यों या गिरफ्तारी की परिस्थितियों के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। वहीं, सऊदी अरब में मौजूद ढाका के वाणिज्य दूतावास (consulate) का कहना है कि उन्हें इन फांसी की सजा के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह फांसी बुधवार (14 अक्टूबर) को दी गई।

End of Feed