होर्मुज में सऊदी ऑयल टैंकर पर हमला, 2 क्रू मेंबर्स की मौत; सऊदी ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

सऊदी अरब ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे उसके तेल टैंकर ‘सिद्र’ को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जिसमें चालक दल के कुछ सदस्यों की मौत हुई। कतर और कुवैत ने भी घटना की निंदा की है।

सऊदी अरब ने ईरान पर उसके तेल टैंकर ‘सिद्र (Sidr)’ को होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाने का आरोप लगाया है। सऊदी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में टैंकर के चालक दल के कुछ सदस्यों की मौत हुई है। सऊदी अरब ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव पर चिंता जताई है।

Straight of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य (File Photo)

सऊदी अरब ने कहा कि ईरान की ओर से जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर किए गए हमलों की भी वह निंदा करता है। रियाद ने इन देशों के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार है।

End of Feed