अगर पुतिन बातचीत के लिए राजी नहीं हुए तो रूस के खिलाफ लगेंगे प्रतिबंध, ट्रंप ने चेताया

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा, या क्या वह जल्द ही इसे बंद कर देगा, ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। हम इस पर गौर करेंगे। हम जेलेंस्की से बात कर रहे हैं।

Trump Warns Russia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस के चेताया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुती से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस वार्ता की मेज पर नहीं आता है तो वह संभवत: उस पर प्रतिबंध लगा देंगे। जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर पुतिन बातचीत की मेज पर नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ऐसा संभव लगता है।

Trump and Putin

ट्रंप ने पुतिन को चेताया

युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था

ट्रंप ने कहा, युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। अगर आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति होता, जो आपके पास नहीं है, तो युद्ध नहीं होता। अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता। रूस कभी यूक्रेन में नहीं गया होगा। मेरी पुतिन के साथ बहुत मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने बाइडन का अपमान किया। उन्होंने लोगों का अपमान किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं। उन्होंने बाइडन का अपमान किया।

End of Feed