'दिमागी नक्सल', RSS प्रमुख के बयान, GDP पर बोले सैम पित्रोदा, राहुल गांधी को बताया मजबूत नेता

भारत की पहली तिमाही में 7.8% GDP वृद्धि पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने शिकागो में कहा, 'आज रुपया लगभग 100 के करीब पहुंच गया है और मेरे लिए यह एक संकेतक है। दूसरा सवाल यह है कि आखिर यह कैसी वृद्धि है?'

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा भारतीय अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मोहन भागवत के हालिया बयान, हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' से लेकर 'दिमागी नक्सल' पर बयान दिया है। पित्रोदा ने जीडीपी वृद्धि पर सवाल उठाए हैं। न्यूयॉर्क में दिए गए भागवत के बयान पर उन्होंने कहा कि आप जो कहते हैं, उसका मतलब नहीं रखते और जो मतलब रखते हैं, वह कहते नहीं हैं। पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर पित्रोदा ने कहा कि अगर आप गरीबों के लिए खड़े हैं, तो आप नक्सली नहीं हैं।

sam pitroda

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन हैं सैम पित्रोदा।

'क्या आर्थिक वृद्धि का लाभ नीचे तक पहुंच रहा?'

भारत की पहली तिमाही में 7.8% GDP वृद्धि पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने शिकागो में कहा, 'आज रुपया लगभग 100 के करीब पहुंच गया है और मेरे लिए यह एक संकेतक है। दूसरा सवाल यह है कि आखिर यह कैसी वृद्धि है? क्या यह वृद्धि कुछ गिने-चुने लोगों के लिए है या भारत की जनता के लिए? क्या यह समान रूप से हो रही है? क्या इसका लाभ नीचे तक पहुंच रहा है, या हमने कुछ और अरबपति पैदा कर दिए हैं? मेरे लिए यह बहुत बुनियादी सवाल है।'

End of Feed