रूसी जनरल की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मॉस्को बम धमाके में गई थी जान

रूस की जांच समिति ने कहा था कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी रूसी जनरल की हत्या कर दी गई।

General Igor Kirillov killed: मॉस्को बम धमाके में रूसी परमाणु सुरक्षा बल के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की हत्या के मामले में रूसी एजेंसियों ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जनरल इगोर की हत्या की जिम्मेदारी यूक्रेन की एजेंसियों ने ली थी। बता दें कि पिछले दो साल से रूस-यूक्रेन में जंग छिड़ी हुई है।

Igor russia

जनरल इगोर की हत्या

जनरल इगोर की मौत राष्ट्रपति पुतिन के लिए ये एक बड़ा झटका है। रूस की जांच समिति ने कहा कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी रूसी जनरल की हत्या कर दी गई। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर हत्या कर दी गई।

End of Feed