दुनिया

रूसी जनरल की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मॉस्को बम धमाके में गई थी जान

रूस की जांच समिति ने कहा था कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी रूसी जनरल की हत्या कर दी गई।

Image

जनरल इगोर की हत्या

General Igor Kirillov killed: मॉस्को बम धमाके में रूसी परमाणु सुरक्षा बल के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की हत्या के मामले में रूसी एजेंसियों ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जनरल इगोर की हत्या की जिम्मेदारी यूक्रेन की एजेंसियों ने ली थी। बता दें कि पिछले दो साल से रूस-यूक्रेन में जंग छिड़ी हुई है।

जनरल इगोर की मौत राष्ट्रपति पुतिन के लिए ये एक बड़ा झटका है। रूस की जांच समिति ने कहा कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी रूसी जनरल की हत्या कर दी गई। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर हत्या कर दी गई।

जांच समिति ने कहा, रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक मारे गए। इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कीव इंडिपेंडेंट ने कल बताया था कि यूक्रेन ने जनरल किरिलोव पर यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट एक सड़क है जो क्रेमलिन से लगभग 7 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में शुरू होती है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article