मंगोलिया ने यूक्रेन के अनुरोध को अनसुना कर पुतिन का किया भव्य स्वागत, क्या रूसी राष्ट्रपति हो सकते हैं गिरफ्तारी?

Vladimir Putin Mongolia Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी होने के बावजूद मंगोलिया में उनका भव्य स्वागत हुआ। द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पुतिन पर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है, जहां दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है।

Vladimir Putin Mongolia Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को मंगोलिया पहुंचे, जहां उनकी गिरफ्तारी के लिए जारी अंतरराष्ट्रीय वारंट के बावजूद उनका भव्य स्वागत किया गया। यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के दौरान हुए कथित युद्ध अपराधों को लेकर पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किया गया था।

Vladimir Putin in Mongolia

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) द्वारा लगभग 18 महीने पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद यह पुतिन की आईसीसी के किसी सदस्य देश की पहली यात्रा है। पुतिन की यात्रा से पहले यूक्रेन ने मंगोलिया से रूसी राष्ट्रपति को आईसीसी के हवाले करने का आह्वान किया था। वहीं, यूरोपीय संघ (EU) ने आशंका जताई कि मंगोलिया गिरफ्तारी वारंट पर अमल नहीं करेगा। ईयू ने कहा कि उसने मंगोलियाई प्राधिकारियों को इस संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

End of Feed