US-Russia Relations: पुतिन बोले- अमेरिकी प्रशासन की स्थिति खराब, यूएस ने कहा- चुनावों में दखल की कोशिश न करें तभी रहेगा अच्छा

US-Russia Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने बयान से अमेरिका नींद उड़ा दी है। पुतिन ने कहा कि बाइडन रूस के लिए बेहतर होंगे क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं। उनके बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

US-Russia Relations: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बयान से अमेरिका में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। पुतिन ने अपने एक बयान में रहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में बाइडन का राष्ट्रपति बनना रूस के लिए बेहतर होगा। जानकारी के बता दें, अमेरिका में इसी वर्ष राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसमें जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला होने की संभावना है। पुतिन ने क्रेमलिन समर्थक पत्रकार पावेल जरुबिन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जो बाइडन रूस के लिए बेहतर होंगे, क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं। उनके बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।

Vladimir Putin

पुतिन ने एक फिर अपने बयान से बढ़ाई अमेरिका की टेंशन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि रूस चुनाव में अमेरिकी लोगों का विश्वास जीतने वाले किसी भी नेता के साथ काम करेगा। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में कहा कि मेरा मानना है कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन की स्थिति बेहद हानिकारक और गलत है। पुतिन के अनुसार, अगर मार्च 2022 में इस्तांबुल में एक बैठक के दौरान समझौतों को कायम रखा जाता तो यह युद्ध डेढ़ साल पहले समाप्त हो सकता था। पुतिन ने इस बात पर खेद भी जताया कि उन्होंने फरवरी 2022 से पहले यूक्रेन में सक्रिय कार्रवाई शुरू नहीं की। पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की संभावना को लेकर चिंतित थे। इससे हमारी सुरक्षा को खतरा है।

End of Feed