भारतीय नेतृत्व राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है- पश्चिमी देशों को कटघरे में खड़ा कर पुतिन ने की भारत की जमकर तारीफ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 6, 2023, 09:27 AM IST

पुतिन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों पर हमला बोलते हुए कहा कि वो हर उस देश को दुश्मन के रूप में पेश करते हैं, जो आंख बंद कर उनके पीछे चलने से मना कर देते हैं।

रूस के राष्ट्रपित व्लादिमीर पुतिन ने कनाडा के साथ भारत की तनातनी के बीच बड़ा बयान दे दिया है। पुतिन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व राष्ट्र के हित में स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा है। वो किसी के दवाब में आने वाला नहीं है। पुतिन ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भी भारत का खुलकर समर्थन किया।

End of Feed