यूक्रेन के खारकीव की रिहायशी इमारत पर रूसी ग्लाइड बम ने बरपाया कहर, मासूम सहित 12 घायल

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव की एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत पर रूसी ग्लाइड बम से हमला हुआ। इस हमले में तीन वर्षीय मासूम सहित कम से कम 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। दो साल से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ग्लाइड बम एक आम हथियार बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिहायशी इमारत पर रात के समय गिरा बम।
  • धुएं और मलबे के बीच लोगों को तलाशते रहे अग्निशमन कर्मी।
  • युद्ध में ग्लाइड बम एक आम हथियार बन गए।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में पांच मंजिला एक इमारत पर रूसी ग्लाइड बम से हमला हुआ, जिसमें तीन साल की बच्ची समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए। खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि बुधवार रात बम इमारत की चौथी मंजिल पर गिरा, जिससे आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने धुएं और मलबे के बीच जीवित लोगों की तलाश शुरू की।

Kharkiv

खारकीव की रिहायशी इमारत पर गिरा बम

खत्म होने का नाम नहीं ले रहा युद्ध

रूसी सीमा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित खारकीव शहर, रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान लगातार हवाई हमलों का लक्ष्य रहा है। यह युद्ध अब अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। युद्ध में ग्लाइड बम एक आम हथियार बन गए हैं। उन्होंने नागरिकों को आतंकित किया है और यूक्रेनी सेना की अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा को तहस-नहस कर दिया है।

End of Feed