Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से चल रहा युद्ध समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य बढ़त हासिल करने के मकसद से हमले कर रहे हैं। इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूस ने ऐसा कहर बरपाया कि उसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई।
एक-दूसरे पर कहर बरपा रहे रूस और यूक्रेन
रिहायशी इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त
स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई, जो कई घरों एवं एक रेस्त्रां तक फैल गई। उन्होंने कहा कि इस हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कीव में लगातार हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर रूस के पूर्ण हमले के साढ़े चार साल बाद, इन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
कई यूक्रेनी शहरों पर रूसी हमला
इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यूक्रेन के कीव क्षेत्र पर ड्रोन से हमले किये और इस दौरान 12 से अधिक अपार्टमेंट इमारतों और गोदामों को निशाना बनाया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने नहीं मानी हाई कोर्ट की बात, कोलकाता में दर्ज हुई FIR; जानें पूरा मामला
विदेश मंत्रालय ने बताया था कि गुरुवार को कीव में लंबे समय तक चले हवाई हमलों ने यूक्रेनी राजधानी को लगभग 15 घंटे तक पूरी तरह से ठप कर दिया, जिससे अर्थव्यवस्था थम गई। मंत्रालय ने बताया कि रूस द्वारा पूर्ण पैमाने के किये गये आक्रमण के साढ़े चार साल से अधिक समय बाद जनजीवन गंभीर रूप से बाधित हो गया।
यूक्रेन के पास रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने वाली अमेरिकी निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की भारी कमी है। वहीं, रूस के तेज गति वाले जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ने भी यूक्रेन की वायुरक्षा के सामने एक नयी चुनौती पेश की है।
