रूस में रनवे पर घुसे प्रदर्शनकारी, यहूदियों की तलाश में लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे, एयरपोर्ट किया गया बंद

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 30, 2023, 09:27 AM IST

Russian airport Closed: रूस से चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान के मखाचकाला शहर में स्थित एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों ने धावा बोल दिया। अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए कई फिलिस्तीन समर्थकों ने इजराइल से आए एक प्लेन को घेर लिया और इसमें यहूदी नागरिकों की तलाश करने लगे।

Russian airport Closed: इजराइल और हमास में छिड़ी जंग के बीच दुनियाभर में यहूदियों के खिलाफ नफरती हिंसा बढ़ती जा रही है। इसकी एक बानगी रविवार को रूस में देखने को मिली। यहां से चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान के मखाचकाला शहर में स्थित एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों ने धावा बोल दिया। अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए कई फिलिस्तीन समर्थकों ने इजराइल से आए एक प्लेन को घेर लिया और इसमें यहूदी नागरिकों की तलाश करने लगे।

Dagestan russia airport

रनवे पर पहुंचे फिलिस्तीन समर्थक

आनन फानन में सुरक्षा अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइटों को दूसरी दिशा की ओर डायवर्ट किया और अस्थाई रूप से एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। दरअसल, फिलिस्तीन समर्थकों को सूचना मिली कि दागेस्तान एयरपोर्ट पर इजराइल से एक फ्लाइट पहुंची है, जिसमें एक यहूदी (इजराइली नागरिक) सवार है।

End of Feed