दुनिया

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर रूस का मिसाइल हमला, कई लोगों की मौत; जेलेंस्की ने की दुनिया से ये अपील

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया पर मिसाइल हमले किए। इस हमले में 13 लोग मारे गए और 63 घायल हो गए। जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने इस बड़े हमले की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे शहर में दो बम गिरे, जिससे औद्योगिक बुनियादी ढांचे और आवासीय इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Image

जापोरिज्जिया शहर पर रूस का मिसाइल हमला, 13 की मौत

Photo : Twitter

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया पर रूस ने एक बड़ा मिसाइल हमला किया। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 लोग मारे गए और 63 अन्य घायल हो गए। जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने इस बड़े हमले की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे शहर में दो बम गिरे, जिससे औद्योगिक बुनियादी ढांचे और आवासीय इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। फेडोरोव ने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। स्टेट सर्विस फॉर इमरजेंसी ने बताया कि इस हमले में चार प्रशासनिक इमारतें और 27 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। जेलेंस्की ने इस हमले की एक वीडियो शेयर की, जिसमें हमले की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

रूसियों ने जापोरिज्जिया पर बरसाए बम- जेलेंस्की

एक्स पर एक वीडियो शेयर करने के साथ जेलेंस्की ने कहा कि रूसियों ने जापोरिज्जिया पर बम बरसाए। यह शहर पर जानबूझकर किया गया हमला था। अब तक इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबरें मिल रही हैं। सभी घायलों को आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने दुनिया के बड़े देशों से अपील भी की और कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। यह बहुत दुख की बात है कि इस हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। एक शहर पर हवाई बमबारी से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं है, यह जानते हुए कि आम नागरिक इसका निशाना बनेंगे। दुनिया रूस पर दबाव बनाए कि वो ऐसा न करे। केवल ताकत के जरिए ही इस तरह के युद्ध को स्थायी शांति के साथ समाप्त किया जा सकता है।

यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल कार्यालय ने हमले में हुए नुकसान का ब्योरा दिया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में यात्रियों को ले जा रही एक ट्राम और एक बस को काफी नुकसान पहुंचा है। गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि रूसी सेना ने दोपहर में एक आवासीय क्षेत्र में बम दागे और हमले में दो आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे पहले बुधवार को यूक्रेनी सेना ने बताया कि उसने रूस में एक ईंधन भंडारण डिपो को निशाना बनाया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article