दुनिया

जल्द खत्म हो सकती है रूस-यूक्रेन वॉर, सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका मिलकर बनाएंगे प्लान

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति में सबसे अधिक रुचि रखता है और उन्होंने पुष्टि की है कि उनके अधिकारी अगले सप्ताह सऊदी अरब में अमेरिकी साझेदारों के साथ रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के बारे में बातचीत करेंगे।

Image

अमेरिका और यूक्रेन अगले सप्ताह सऊदी अरब में रूस के साथ युद्ध समाप्त करने पर बातचीत करेंगे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Russia-Ukraine War: वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति में सबसे अधिक रुचि रखता है और उन्होंने पुष्टि की है कि उनके अधिकारी अगले सप्ताह सऊदी अरब में अमेरिकी साझेदारों के साथ रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के बारे में बातचीत करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध समाप्त करने पर बातचीत अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। गुरुवार को अपने रात्रिकालीन संबोधन में ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह सोमवार को सऊदी अरब जाएंगे और उनकी टीम अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए वहीं रहेगी।

जेलेंस्की ने कहा कि सोमवार को क्राउन प्रिंस से मिलने के लिए मेरी सऊदी अरब यात्रा की योजना है। उसके बाद, मेरी टीम हमारे अमेरिकी साझेदारों के साथ काम करने के लिए सऊदी अरब में रहेगी। यूक्रेन शांति में सबसे अधिक रुचि रखता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि अगले सप्ताह सऊदी अरब में यूक्रेन के साथ बैठक की योजना बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति समझौते की रूपरेखा और शुरुआती युद्धविराम के लिए कीव के साथ चर्चा चल रही है।

अमेरिका ने खुफिया जानकारी साझा करना कर दिया था बंद

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह संभवतः अगले डेढ़ महीने में सऊदी अरब का दौरा करेंगे, लेकिन उन्होंने तारीख का ऐलान नहीं किया। बता दें पिछले शुक्रवार को व्हाइट में जेलेंस्की की ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सार्वजनिक रूप से तीखी बहस हो गई थी जिसे पूरी दुनिया ने देखा। जेलेंस्की की संभावित सऊदी अरब यात्रा इस बात का संकेत है कि ओवल ऑफिस में तीखी बहस से पैदा हुआ तनाव कम हो रहा है। इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता देना और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के साथ खुफिया जानकारी साझा करना बंद कर दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article