Prisoner Swap: कीव पर बड़े हमले के कुछ ही घंटों बाद रूस और यूक्रेन ने अपने 307 सैनिकों की अदला-बदली की

मॉस्को द्वारा यूक्रेनी राजधानी कीव पर मिसाइल हमले शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद रूस और यूक्रेन ने विस्तारित कैदी अदला-बदली के तहत अपने 307 सैनिकों की अदला-बदली की।

Russia Ukraine Prisoner Swap : रूस और यूक्रेन ने शनिवार को सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली की। रूसी रक्षा मंत्रालय बताया कि यह अदला-बदली एक बड़े अभियान का हिस्सा है, जो दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति नहीं बनने के बावजूद आपसी सहयोग के पहलू को दर्शाता है।कीव पर बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के कुछ घंटों बाद इन कैदियों की अदला-बदली हुई। रूसी ड्रोन व मिसाइल हमले में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

Russia Ukraine Prisoner Swap

रूस और यूक्रेन ने अपने 307 सैनिकों की अदला-बदली की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को प्रत्येक पक्ष ने 307-307 सैनिकों की अदला-बदली की जबकि एक दिन पहले दोनों देशों ने सैनिकों सहित कुल 390 लोगों को रिहा किया था।जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, “हमें उम्मीद है कि कल और सैनिक रिहा किये जाएंगे।”

End of Feed