रूस ने लगातार छठी रात यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, 12 लोगों की मौत ; मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल

रूस ने मंगलवार की सुबह और रात भर यूक्रेन की राजधानी पर 12 घंटे से अधिक समय तक बमबारी की। इसमें कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि इन लगातार हवाई हमलों का उद्देश्य यूक्रेन को कमजोर करना है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर लगातार छठी रात भीषण हवाई हमला किया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई,जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले में आवासीय इमारतों और रेलवे समेत नागरिक ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

रूस ने लगातार छठी रात यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन

रूस ने लगातार छठी रात यूक्रेन पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन

रूस ने सोमवार रात से मंगलवार तक कीव समेत यूक्रेन के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। हमले में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि इस हमले के दौरान रूस ने 218 ड्रोन और विभिन्न प्रकार की मिसाइलें दागीं। जेट इंजन वाले ड्रोन की वजह से इन्हें रोकना यूक्रेनी एयर डिफेंस के लिए और चुनौतीपूर्ण रहा।

End of Feed