दोस्त रूस ने भारत से मांगा और पेट्रोल, ऑइल रिफाइनरी पर यूक्रेन के हमले से तेल संकट गहराया, 40 फीसदी कमी

पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने रूस के भीतर मौजूद कई प्रमुख तेल रिफाइनरियों (Oil Refineries) को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों के कारण रूस की लगभग 40 फीसदी रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित हुई है।

Russia seeks more petrol from India- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार से एक बड़ी खबर आ रही है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों से पस्त होने के बाद अब रूस ने भारत से अतिरिक्त पेट्रोल (Petrol) की मांग की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों देशों के ऊर्जा संबंधों में यह एक बड़ा और दुर्लभ बदलाव है, क्योंकि अब तक भारत बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल (Crude Oil) खरीद रहा था, लेकिन अब खुद रूस को भारत से रिफाइंड पेट्रोल की जरूरत पड़ रही है।

Russia oil crisis

रूस में तेल संकट जारी

रिफाइनरियों पर हमले से रूस में तेल संकट

पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने रूस के भीतर मौजूद कई प्रमुख तेल रिफाइनरियों (Oil Refineries) को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों के कारण रूस की लगभग 40 फीसदी रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित हुई है। अगर आगे कोई और हमला नहीं होता है, तब भी इन रिफाइनरियों को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। इस भारी नुकसान की वजह से रूस को हाल के वर्षों के सबसे गंभीर पेट्रोल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed