दुनिया

'गनीमत है ट्रंप ने जेलेंस्की को पीटा नहीं', ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ हुई तीखी बहस पर रूस की आई प्रतिक्रिया

Zelenskyy-Trump Arguement : रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि 'यह चमत्कार ही है कि तीखी बहस के दौरान ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को पीटने से खुद को रोक लिया।' जखारोवा ने कहा कि जेलेस्की ने खाना खिलाने वाले हाथ को दांत से कांटा है। जबकि राष्टवादी टीवी कमेंटेटर व्लादिमीर सोलोव्योय ने कहा कि वह 'व्हाइट हाउस में जेलेंस्की की खुदकुशी' नाम से एक स्पेशल शो करेंगे।

Image

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जेलेंस्की और ट्रंप।

Zelenskyy-Trump Arguement : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई तीखी और गरमागर्म बहस की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। यह बातचीत इस कदर बिगड़ जाएगी कि मेहमान राष्ट्रपति और उनके शिष्टमंडल को व्हाइट हाउस से बिना खाना खाए और उन्हें जाने के लिए कह दिया जाएगा। यह किसी ने सोचा नहीं था। कहां बात युद्ध खत्म कराने के लिए पीस डील और खनिज संपदा पर समझौते की होने जा रही थी और कहां बात तीसरे विश्व युद्ध तक पहुंच गई।

वायरल हो रहा 'तू-तू, मै मै' का वीडियो

ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई 'तू-तू, मै-मै' का वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहा है। लोग इस तीखी बहस को देख तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों को इसे एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच, व्हाइट हाउस की इस घटना पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा है कि जेलेंस्की को अमेरिका से वही मिला है जिसके वह हकदार थे। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को 'करारा तमाचा' मारा है। ओवल ऑफिस में जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगी है।

'चमत्कार है कि ट्रंप ने खुद को रोक लिया'

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि 'यह चमत्कार ही है कि तीखी बहस के दौरान ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को पीटने से खुद को रोक लिया।' जखारोवा ने कहा कि जेलेस्की ने खाना खिलाने वाले हाथ को दांत से कांटा है। जबकि राष्टवादी टीवी कमेंटेटर व्लादिमीर सोलोव्योय ने कहा कि वह 'व्हाइट हाउस में जेलेंस्की की खुदकुशी' नाम से एक स्पेशल शो करेंगे।

नहीं हुआ खनिज संपदा समझौते पर हस्ताक्षर

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश तब तक रूस के साथ शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा जब तक उसे किसी अन्य हमले के खिलाफ सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शुक्रवार को बैठक के दौरान हुई कहासुनी 'दोनों पक्षों के लिए अच्छी नहीं है।' जेलेंस्की ने कहा कि ट्रंप को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन रूस के प्रति अपने रवैये को एक पल में नहीं बदल सकता। जेलेंस्की की इस यात्रा के दौरान अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज संपदा समझौते पर हस्ताक्षर होने थे लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति बिना इस समझौते पर हस्ताक्षर किए अमेरिका से रवाना हो गए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article