यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, पुतिन का जीतना लगभग तय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 02:22 PM IST

Russia Presidential elections : रूसी राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। व्लादिमीर पुतिन के फिर से राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है।

Russia Presidential elections : रूस के सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए 5वीं बार चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की तारीख 17 मार्च 2024 तय की। पुतिन (71) ने अभी तक चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव की तारीख तय होने के साथ उनके आगामी दिनों में ऐसा करने की उम्मीद है। पुतिन द्वारा किए गए संवैधानिक सुधारों के तहत वह अगले साल अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो बार और छह साल के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

presidential election in russia, vladimir putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस की राजनीतिक प्रणाली पर कड़ी पकड़ बनाए रखने के साथ पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव में उन्हें चुनौती देने वाले उनके संभावित आलोचक या तो जेल में बंद हैं या विदेश में रह रहे हैं और ज्यादातर स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

End of Feed