दुनिया

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव, पुतिन का जीतना लगभग तय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 02:22 PM IST

Russia Presidential elections : रूसी राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। व्लादिमीर पुतिन के फिर से राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Russia Presidential elections : रूस के सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए 5वीं बार चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की तारीख 17 मार्च 2024 तय की। पुतिन (71) ने अभी तक चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव की तारीख तय होने के साथ उनके आगामी दिनों में ऐसा करने की उम्मीद है। पुतिन द्वारा किए गए संवैधानिक सुधारों के तहत वह अगले साल अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो बार और छह साल के कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

रूस की राजनीतिक प्रणाली पर कड़ी पकड़ बनाए रखने के साथ पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव में उन्हें चुनौती देने वाले उनके संभावित आलोचक या तो जेल में बंद हैं या विदेश में रह रहे हैं और ज्यादातर स्वतंत्र मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

स्वतंत्र जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, यूक्रेन में सैन्य अभियान और निजी सैन्य कंपनी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत का पुतिन की साख पर कोई असर पड़ता नहीं दिखता है। मार्च में होने वाले चुनाव से पुतिन के कम से कम 2030 तक सत्ता में बने रहने की संभावना है। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!